August 24, 2026 6:51 am

देवरिया के नहर में दिखा मगरमच्छ का बच्चा

उत्तर प्रदेश।देवरिया के तरकुलवा खजुरिया रजवाहा में बसंतपुर धूसी के पास रविवार की सुबह करीब डेढ़ फिट का मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया। आसपास के लोग मगरमच्छ का बच्चा देखकर सहम गए। लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा को दी। सूचना पाकर वह नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ के बच्चे को रजवाहा से निकलवाया। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन दरोगा ने उनसे मगरमच्छ के बच्चे को नदी में छोड़ने की बात कही तो उन्होंने इन्कार कर दिया।नन्हे मगरमच्छ के बच्चे को लेकर अपने घर गए और सुरक्षित स्थान पर रखवा दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि वन दरोगा ने सोमवार को आने की बात कही है। वन विभाग के किसी जिम्मेदार कर्मचारी के पहुंचने पर मगरमच्छ के बच्चे को उसे सौंप दिया जाएगा।

Leave a Comment