March 1, 2026 12:29 pm

सपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिल रहा सम्मान

पथरदेदेवा।श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव द्वारा प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रहे है।
इस अभियान के तहत पार्टी के बूथ एजेंटों को समाजवादी पार्टी का झंडा, नेताजी मुलायम सिंह यादव का स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा समाजवादी टोपी पहनाकर सम्मान दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पार्टी के जमीनी सिपाहियों का मनोबल बढ़ाना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में आज मेहाहरहंगपुर, केसमाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट ज़कीरुल्लाह उर्फ चुन्नू व मास्टर शनीफ़ तथा आदि ग्राम सभा के जैसे सेमरी बसडीला मैनुद्दीन , रामपुर, महुआबारी सहित अन्य ग्राम सभाओं में समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रियांशु राज यादव ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, जिनके संघर्ष और मेहनत से ही समाजवादी पार्टी आगे बढ़ती है।
साथ मे समाजवादी युवा मोर्चा के साथी मु०फतेह, शाहीद खान, छोटू अनुराग यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें