देवरिया।पथदेवा ब्लाक के मेहाहरहंगपुर गाँव में पाक और बरकतों से भरे रमज़ान के मुक़द्दस महीने में इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व समाज सेवी तल्हा खान द्वारा गाँव के जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन वितरित किया गया।इस मौके पर गरीब और बेसहारा परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि रमज़ान हमें भूख और तकलीफ का एहसास कराता है, ताकि हम दूसरों की मदद के लिए आगे आएं।गाँव लोगों ने हर साल किये जाने वाले इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेक काम समाज में भाईचारा और इंसानियत की मिसाल कायम करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दुआ की कि अल्लाह इस खिदमत को कबूल फरमाए और जरूरतमंदों तक मदद का यह सिलसिला यूं ही जारी रहे।रमज़ान के इस पवित्र महीने में किया गया यह प्रयास न सिर्फ पेट भरने का जरिया बना, बल्कि कई मायूस चेहरों पर उम्मीद की रोशनी भी जगा गया।
बरकतों से भरे रमज़ान के मुक़द्दस महीने में इंसानियत की खूबसूरत मिसाल फखरुद्दीन खान