September 5, 2026 1:09 am

मेंदीपट्टी धाम में श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

पथरदेवा। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, मेंदीपट्टी धाम परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी रहे। आचार्य राजकिशोर एवं आचार्य राजू मिश्रा ने निर्धारित शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद एक ही परिसर में मां दुर्गा, नर्मदेश्वर महादेव, राम दरबार और श्री राधा-कृष्ण के दर्शन-पूजन की सुविधा श्रद्धालुओं को प्राप्त होगी। इससे मेंदीपट्टी धाम की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी तथा श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन का अवसर मिलेगा।
मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने मंदिर निर्माण को क्षेत्र के धार्मिक एवं आध्यात्मिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए निर्माण कार्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामवासियों के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पुजारी परमेश मिश्रा, ग्राम प्रशासक उपेंद्र लाल श्रीवास्तव, नवीन कुमार शाही, राम आशीष मौर्य, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, जोखन प्रसाद मिश्र, भीम यादव, महिवाल जायसवाल, संजीत धर द्विवेदी, कृपा शंकर उपाध्याय, सतीश मिश्रा, विवेक राय, प्रभुनाथ तिवारी, डॉ. दिनेश चंद्र, जय प्रकाश राय, गणेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, अभय राय, राजू राय, रत्नेश यादव, अजय मद्धेशिया, उमेश यादव, लक्ष्मी कांत शुक्ल, डॉ. दिनेश मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, विजय दास कुशवाहा, मुन्ना राय, दिनेश यादव, परशुराम राय, सुजीत यादव, कन्हैया कुमार, राजू श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment